उपेंद्र कुशवाहा के दही चूड़ा भोज में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर लुफ्त उठाया ।

उपेंद्र कुशवाहा के दही चूड़ा भोज में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर लुफ्त उठाया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पैतृक निवास महनार प्रखंड क्षेत्र के जावज गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही चूड़ा भोज आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सासाराम की विधायिका स्नेह लता कुशवाहा एवं उनके पुत्र बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से मिलकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी।इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा एक-एक कार्यकर्ताओं से मिले तथा एक दूसरे का कुशल क्षेम पूछ कर उन्हें मकर संक्रांति की बधाई दी ।सासाराम की विधायिका स्नेह लता कुशवाहा भी उपस्थित कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें बधाई दी ।मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित भोज में उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। आयोजित दही चूड़ा भोज में स्थानीय कार्यकर्ता ने जमकर भाग लिया और भोज का लुफ्त उठाया। भाग लेने वालों में पार्टी के पुराने कार्यकर्ता मनोज कुमार राय, कृष्णा नंदन सिंह, दीपक कुमार साह ,दिनेश पासवान, दिलीप कुमार राय ,नागेश्वर राय, पूर्व मुखिया दिनेश पासवान, अकील देव सिंह, उमेश कुशवाहा, रामजी राय सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!