समाज सेविका खुशबू रानी ने असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

समाज सेविका खुशबू रानी ने असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा ग्राम निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश उर्फ मोहन सिंह की अर्धांगिनी खुशबू रानी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया । वितरण के समय पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में वृद्ध पुरुष और स्त्री ने कंबल वितरण में भाग लिया । कंबल मिलने के बाद वृद्ध पुरुष एवं स्त्री के चेहरे पर जो मुस्कान नजर आ रही थी, वह काबिले तारीफ थे।कंबल वितरित करते हुए खुशबू रानी ने बताया कि कराके की ठंड में जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल वितरण करके जो सुकून मिलता है, यह अन्यत्र नहीं मिलने वाला है। दीन दुखियों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा कही जाती है। इस मौके पर जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह,सियाराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ,अर्चना कुमारी, डाक बाबू अरविंद कुमार राकेश ,शीला सिंह, मंजुला सिंह ,अधिवक्ता विश्वजीत कुमार चौहान , विकास कुमार चुन्नु,अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह,उमेश कुमार सिंह, रामसागर सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!