विकसित भारत@2047 विषय पर 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन

विकसित भारत@2047 विषय पर 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन

बांका: 16 जनवरी 2026 – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर इकाई द्वारा बौंसी के मेला ग्राउंड में विकसित भारत @ 2047 पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आज समापन हो गया।

चित्र प्रदर्शनी एवं जागरुकता कार्यक्रम में आज भी बौंसी मेला मैदान में आए दर्शकों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई। चित्र प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को चित्रों तथा आंकड़ों के माध्यम से दिखाया गया।

कार्यक्रम में आज अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं, विकसित भारत पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार नंदकुमार निर्मल ने भारत सरकार के विकास कार्य तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने के लिए उपस्थित अधिकारियों द्वारा एक पेड़ मां के अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं के बीच कल आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रश्नों के सही देने वाले दर्शकों को पुरस्कृत भी किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो भागलपुर इकाई के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत @2047 विषय पर देश भर में विशेष जागरुकता कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।

लोक कला मंच दरभंगा के कलाकारों द्वारा योजनाओं पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के आदर्श कुमार और प्रभात कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!