ग्रामीण चिकित्सक समाज के सेवक: डा. प्रमोद

ग्रामीण चिकित्सक समाज के सेवक: डा. प्रमोद

महुआ: ग्रामीण चिकित्सक समाज के सेवक हैं क्योंकि वे दूर-दराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं, सरकारी योजनाओं को लागू करने में मदद करते हैं, स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं, और अक्सर मरीजों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़कर उनके जीवन में बदलाव लाते हैं।

यह बातें डा. प्रमोद कुशवाहा ने कही। वे राम जानकी एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र के प्रांगण में आयोजित ग्रामीण चिकित्सक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। समारोह का उद्घाटन पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी हाजीपुर डा. ठाकुर बलीन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।

डा. ठाकुर बलीन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक न केवल चिकित्सा सेवा देते हैं, बल्कि समाज के साथ गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव के कारण समुदाय के संरक्षक और मार्गदर्शक भी होते हैं।

इस अवसर पर फ्रैंको इंडियन दवा कंपनी ने अपनी कंपनी की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं ग्रामीण चिकित्सकों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र स्मृति स्वरूप भेंट किया गया।

इस मौके पर डा. अशोक कुमार, डा. दिलीप कुमार, डा. बब्लू कुमार, डा. नाथू रजक, डा. पप्पू कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. सत्येन्द्र कुमार, डा. मोक्तार सहनी, डा. धीरज कुमार, डा. सुबोध कुमार के अलावा हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!