प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा मांगों का ज्ञापन
महुआ: संयुक्त किसान मोर्चा के तद्भावधान में ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन का प्रदर्शन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर हुआ। प्रदर्शन के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा गया और उनका निदान दिलाने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व ललित कुमार घोष ने किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और सभा में तब्दील होकर प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसान विभिन्न समस्याओं से गुजर रहे हैं लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है।
मुख्य मांगें:
- नीलगाय से किसानों को निदान दिलाए
- आपदा से होने वाली नुकसान की भरपाई
- मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने
- कृषि विभाग का बीज विधयेक को वापस लेने
प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर विश्वनाथ साहू, अनिल कुमार राय, विश्वनाथ विप्लवी, इंद्रदेव राय, शिवनाथ राय, राम पुकार राय, नितेश कुमार, देवेंद्र राय, मोहन राय सहित काफी संख्या में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

