पूर्व महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन का जन्मदिन मनाया गया, रक्तदान शिविर और दही चूड़ा भोज का आयोजन
हाजीपुर: महुआ के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन का 16 जनवरी को जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनजान पीर मोहल्ला अंतर्गत साईं निवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और मकर संक्रांति के मौके पर दही चूड़ा भोज का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ मुकेश रौशन ने अपने चहेते और समर्थकों को केक खिलाया और उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर आप सभी अभिभावकगण एवं युवा क्रांतिकारी साथियों के द्वारा अपार स्नेह प्यार सम्मान और आशीर्वाद के लिए दिल से आभार प्रकट करता हूँ।
इस अवसर पर जन कल्याण सेवा सोसाइटी के 5 वॉं वर्षगाँठ के अवसर पर प्रथमा ब्लड बैंक के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा, ISCON पटना के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
डॉ मुकेश रौशन ने अपने समर्थकों को उनके जन्मदिन पर मिले शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा अपने समर्थकों के साथ खड़े रहेंगे।

