बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में एक कदम: वैशाली में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में एक कदम: वैशाली में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली रितु कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश रितु कुमारी ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, जिसे हम सभी को मिलकर खत्म करना है। सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर आना होगा। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका इत्यादि लोग इस कार्यक्रम में पूरी मजबूती के साथ लगे हैं, ताकि समाज से बाल विवाह जैसे बुराई को खत्म किया जा सके।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हम सभी सामूहिक प्रयास से 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बना सकते हैं। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैशाली जिले में बड़ी संख्या में बाल विवाह होती थी, परंतु लगातार प्रयास का असर है कि संख्या में गिरावट आ रही है।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन के कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार ने विस्तार पूर्वक बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!