नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में पहुंचे इक्का-दुक्का अभ्यर्थी

नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में पहुंचे इक्का-दुक्का अभ्यर्थी
महुआ। रेणु सिंह
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन शनिवार को महुआ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा कक्ष में की गई। जहां पर इक्का-दुक्का ही अभ्यर्थी पहुंचे।
मेला का आयोजन नियोजन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया था। हालांकि मेला में आखिर अभ्यर्थी क्यों नहीं पहुंचे? यह प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहा है। जब सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है और नियोजन आपके द्वार के तहत प्रखंडों में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर अभ्यर्थी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन न तो प्रचार प्रसार कर रहा है। नहीं इस मेल को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहा है। यहां पर लोगों ने बताया कि युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहे हैं। जब रोजगार आपके द्वार पहुंच रहा है तो युवाओं की उपस्थिति नगण्य हो रही है। यह स्थानीय प्रशासन पर सवालिया निशान है। हालांकि लगाए गए इस मेला में विभिन्न कंपनी से आए लोग रोजगार देने के लिए बैठे रहे और युवाओं का इंतजार करते रहे। सोमवार को जंदाहा प्रखंड कार्यालय पर यह मेला लगेगा। वहीं 20 जनवरी को महनार, 21 को सहदेई बुजुर्ग का संयुक्त रूप से देसरी प्रखंड कार्यालय पर मेला लगेगा। वही 22 को बिदुपुर प्रखंड कार्यालय पर मेला लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!