महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शांतिपूर्ण चल रही बीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

महुआ के निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शांतिपूर्ण चल रही बीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा
महुआ। रेणु सिंह
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा दूसरे दिन भी शुक्रवार को यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शांति व्यवस्था के बीच ली गई। यहां कॉलेज प्रशासन अपने बलबूते यह परीक्षा ले रहा है। हालांकि कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा में परीक्षार्थियों और अभिभावकों का सहयोग भी मिल रहा है। दूसरे दिन प्रथम पाली में जहां बॉटनी के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे रहे। वहीं दूसरी पाली में मैथमेटिक्स के प्रश्नों ने उन्हें उलझाया।
प्रथम पाली में पॉलिटिकल साइंस, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सोशियोलॉजी, होम साइंस और असिएंट हिस्ट्री की परीक्षा ली गई। जबकि दूसरी पाली में ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, अकाउंट, इंग्लिश, उर्दू और मैथमेटिक्स के परीक्षा हुई। प्रथम पाली में परीक्षार्थियों को बॉटनी और केमिस्ट्री के प्रश्न उलझाए रखा। उनके द्वारा बताया गया कि इसके प्रश्न हार्ड थे। वहीं दूसरी पाली में मैथमेटिक्स के प्रश्न कड़े देख परीक्षार्थी उसमें उलझे रहे। यहां परीक्षा नियंत्रक शिव शरण सिंह ने बताया कि इस महाविद्यालय में जय मूरत राय कॉलेज पातेपुर, रामशरण राय कॉलेज पानापुर जंदाहा, राम लखन राय कॉलेज राजापाकर, सरस्वती बलराम कॉलेज वैशाली और सुरेश राय डिग्री कॉलेज सुमेरगंज सहित पांच कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। जिसमें 03 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में प्रो अरविंद झा, प्रो मिथिलेश, प्रो धर्मेंद्र, प्रो अरुण, अनुज कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर मुख्य द्वार पर पूछताछ काउंटर बनाए गए हैं। ताकि उन्हें अपने कक्ष तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!