आपसी विवाद में वृद्ध की हत्या, एक गिरफ्तार

आपसी विवाद में वृद्ध की हत्या, एक गिरफ्तार

बरॉटी: दिनांक-19.01.2026 को समय करीब 13:00 बजे बरॉटी थानान्तर्गत बहुआरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति महताव लाल, पेसर स्वर्गीय रूदल सिंह की आपसी विवाद में एक व्यक्ति द्वारा हसुली से हमला किया गया, जिससे वृद्ध की मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल बहुआरा पहुंचकर घटना के अभियुक्त मंजय कुमार, पेसर रामप्रीत सिंह उर्फ डोमन सिंह, साकिन -बहुआरा, थाना-बरॉटी, जिला-वैशाली को गिरफ्तार कर लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त हथियार हसुली भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा जा रहा है। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!