परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम अंतर्गत संवाद कार्यक्रम का आयोजन
वैशाली: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में परीक्षा पर चर्चा पर अपने विचार तथा विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण जबकि संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार, ऋतुराज, राजीव चंद्र प्रसाद बिसला एवं जय कृष्णा पाठक ने अपने विचार व्यक्त किये। इन्होंने कहा कि सन 2018 से हर साल आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा है। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम अंतर्गत स्वदेशी संकल्प दौड़, वंदे मातरम से संबंधित जानकारी, भारतीय खेल, मिमस क्रिऐशन अंतर्गत विभिन्न लोगो का प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुमार चंदन, सीमा कुमारी, नीतू कुमारी, राकेश कुमार, पूर्णिमा कुमारी, अजीत कुमार निषाद, मोहम्मद अब्दुल हक, पिंटू कुमार, कुमार प्रभाकर, आकृति प्रकाश, शबा नाज, सुभद्रा कुमारी, पंकज कुमार एवं मोहन सिंह मौजूद रहे।

