हाजीपुर जंक्शन पर बाल मजदूरों का रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गरीब नवाज एक्सप्रेस से बाल मजदूरी के लिए ले जा रहे बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। इस ऑपरेशन में एक ट्रैफिकर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मोहम्मद दुलार पिता अब्दुल रशीद ग्राम केवाला थाना प्राणपुर जिला कटिहार के रूप में हुई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने बताया कि ऑपरेशन आहट के तहत मानव एवं बाल तस्करी को लेकर आरपीएफ प्रशासन हमेशा सतर्क रहती है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। सभी बच्चों को जीआरपी के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी

