सोनपुर मंडल में अंतर विभागीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन
सोनपुर: सोनपुर मंडल के द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर अंतर विभागीय खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर कर्मचारी और कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल 11 खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट मैच, टेनिस, चेक रेस, 50 मी धीमा साइकिल रेस, 100 मी लूडो, नींबू चम्मच दौड़, फाग रेस, म्यूजिकल चेयर, 2 मिनट के अधिक बैलून फुलाना आदि शामिल थे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों और कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को 26 जनवरी के दिन सोनपुर मंडल रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में दीपक कुमार वेलफेयर इंस्पेक्टर, फैज अली खान खिलाड़ी, DSA आनंद मोहन अवर लिपिक आदि अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

