ज़ी,एन उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व लिपिक के विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
हाजीपुर। गिरींद्र नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदनपट्टी सकरा मुजफ्फरपुर में शिक्षक व लिपिक की सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह में न सिर्फ जी एन उच्च विद्यालय बल्कि सकरा प्रखंड अंतर्गत कई मध्य विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका प्रतिनिधि, उपस्थित हो कर जी एन उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदनपट्टी गणित शिक्षक श्री कामेश्वर साह समर्पित एवं लोकप्रिय लिपिक जवाहर प्रसाद को भावभीनी विदाई दी गयी। प्रधानाध्यापक लालबाबू प्रसाद ने आगंतुकों चादर व गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया जिनमें स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रंजीत सिन्हा,पुर्व प्रधानाध्यापिका रेणु आनंद, मनोरंजन कुमार, रूपम कुमारी, ओम प्रकाश, बैधनाथ कुमार, मोहम्मद खलीर्कुरहमान, शम्भू प्रसाद, शम्भु शरण सिंह , गोविन्द भूषण आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का नाम शामिल हैं। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम बड़े ही गरिमामयी वातावरण में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी. समारोह के दौरान पूरा वातावरण भावुक हो गया. कई छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उनकी यादों को साझा करते हुए अश्रुपूरित हो गये. प्रधानाध्यापक लालबाबू प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कामेश्वर बाबू एक कर्मठ, समर्पित और अनुशासित शिक्षक रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2014 को विद्यालय में योगदान दिया था और तब से लेकर अब तक शिक्षा के क्षेत्र में जो अनुकरणीय योगदान दिया है, वह स्मरणीय रहेगा. उनका व्यवहार, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और शिक्षण पद्धति सभी को प्रेरणा देने वाला रहा है यह हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है. जहां एक शिक्षक और लिपिक जवाहर बाबू जैसे एक अच्छे सहयोगी और मार्गदर्शक का साथ छूट रहा है. अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कामेश्वर साह और जवाहर बाबू के साथ बिताए गए अनुभवों को याद किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मुख्य अतिथि के रूप में आयें पंचायत समिति सदस्य भुमि दाता परिवार के लोक प्रिय शिक्षाविद् श्री रंजीत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे राष्ट्र के धरोहर है तो शिक्षक राष्ट्र के प्रहरी शिक्षित समाज ही देश को सुनहरा कल हो सकता है। हमें विदा हो रहें शिक्षकों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए उन्होंने कामेश्वर बाबू और जवाहर बाबू की कर्तव्यों की सराहना की और बच्चों को खूब मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर जोड़ दिया ताकि ऊंचा पद पर जाएं. छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की. कार्यक्रम के अंत में कामेश्वर साह एवं जवाहर बाबू ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस विद्यालय ने मुझे जो सम्मान, सहयोग और स्नेह दिया है, वह मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है. मैं यहां की सभी यादों को सहेज कर आगे बढूंगा. समारोह का अध्यक्षता श्री लालबाबू प्रसाद एवं संचालन मोहम्मद कलीम अशरफ ने किया. वही इस मौके पर अजित कुमार, श्यामनंदन कुमार, विष्णु शंकर झा, अरविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार रंजीत कुमार, राजीव गुप्ता, पंकज कुमार हर्षवर्धन कुमार, मोहम्मद रईस गौतम कुमार, राकेश कुमार, कंचन कुमार ,मुन्ना कुमार, हरिबल्लब सिंह ,अर्पना कुमारी, कंचन कुमारी, नाज़नीन खातून , रुबी कुमारी , राधेश्याम कुमार, अमर कुमार विनोद कुमार, सरयू पासवान, पुष्पा कुमारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थिति रही.
…

