महुआ के जस्मिन चिल्ड्रेन स्कूल में धूमधाम से हुई सरस्वती पूजा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के जवाहर चौक से सती माई जाने वाली सड़क पर स्थित जस्मिन चिल्ड्रेन नर्सरी स्कूल में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। इस मौके पर यहां बच्चों का विभिन्न कार्यक्रम भी हुआ। जिसे दुख देख लोग आकर्षित हुए। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भक्ति और उत्साह चरम पर रहा।
यहां स्कूल पर निदेशक दीपक कुमार और प्रधानाचार्य रूपक कुमार के द्वारा आगन्तुकों का स्वागत किया गया और उन्होंने कहा कि यह सरस्वती पूजा बसंत उत्सव का है। मां सरस्वती विद्या दायनी है। उनकी कृपा से बच्चों पर विद्या बरसती है। इस मौके पर उपस्थित इषा प्रभाकर ने कहा कि यह बसंत उत्सव के मौके पर मां सरस्वती को याद किया जाता है। सरस्वती पूजा बसंत ऋतु के आगमन की खुशी का है। मां सरस्वती विद्या बुद्धि विवेक देने के साथ सबका कल्याण करते हैं। पूजा के मौके पर सीमा कुमारी, अनीता सिंह, मुन्नी कुमारी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बच्चों का कई कार्यक्रम भी हुआ। जिसे लोग देख लोग चकित हुए।

