महुआ में श्रद्धा और भक्ति पूर्वक हुई विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा
महुआ। रेणु सिंह
बसंतोत्सव पर शुक्रवार को महुआ में जगह-जगह विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और भक्ति पूर्वक की गई। जिससे चारों ओर भक्ति का वातावरण कायम रहा। इस पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां बाटी। जिससे होली की भी सुगबुगाहट दिखी।
महुआ के सभी निजी शिक्षण संस्थान से लेकर विभिन्न जगहों पर कमेटी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा बैठक पूजा अर्चना की गई। वही घरों में भी माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस बसंत उत्सव को लेकर लोगों में खुशियों अपार देखी। हर जगह महिलाएं और युवतियां पीले परिधान में सवरकर माता की पूजन के लिए निकली। सिंघाड़ा में सेंट जोसेफ स्कूल पर सीमा सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मां सरस्वती की आकर्षक मूर्तियां बैठाई गई थी। इधर फूदेनी चौक पर गुरुकुल एकेडमी में मनोज सिंह, सुमन कुमारी, रामनरेश राय के नेतृत्व में मां सरस्वती की मूर्ति बैठाई गई। हरपुर ओस्ती, महुआ, जवाहर चौक, पंचमुखी चौक, गद्दोपुर, फुलवरिया, बेलकुंडा, कड़ियों, कन्हौली, बरियारपुर, शाहपुर, रामपुर सहित विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बसंत उत्सव के मौके पर हर घर में पकवान बनी। वही गांव में कृषि औजारों को लोहार के पास ले जाकर ठीक कराने की चली आ रही परंपरा भी देखी गई।

