अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने लोगों को बताई जिम्मेदारी
महुआ। रेणु सिंह
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा रविवार को यहां कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके अधिकार और जिम्मेदारी को बताया गया। लोगों को अपने अधिकारों पर अडिग रहने और दिक्कत आने पर संगठन को सूचना देने को कहा गया। इस मौके पर संगठन के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिक्किम के पूर्व राज्यपाल के पुत्र और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने कार्यालय का उद्घाटन कर मानवाधिकार को लेकर एक-एक बिंदु पर जानकारी दी। अध्यक्षता चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ केएल सिंह ने किया। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने भी संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दी। डॉ. टीएन सुमन, युवा के प्रदेश अध्यक्ष कृणाल कुमार जायसवाल, रंजय कुमार राय, बैद्यनाथ चौधरी, शशि भूषण राय, रंजीत कुमार राय, फिरदौस बेगम, महेश साह, संजीत कुमार, सुरेंद्र यादव, आनंद देव, रंजीत कुमार सिंह, शाहिद, मो सादिक, सलमान कासमी, ज्योति सिंह, रौनक परवीन आदि ने मानवाधिकारों की रक्षा कानूनी, संवैधानिक व नैतिक दायित्व बताया। कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध सशक्त संघर्ष, महिला शोषण व उत्पीड़न पर प्रभावी रोक, बाल विवाह, रिश्वतखोरी, कुरीतियों के उन्मूलन का प्रयास संगठन का है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। इस मौके पर समाज में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

