वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा वैशाली पहुंची ,जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। वैशाली यात्रा के प्रथम चरण में महुआ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया ,जहां पर सिंघाड़ा स्थित हेलीपैड पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।लगभग आधे घंटे तक महुआ मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तथा जल्द इसके उद्घाटन का भरोसा दिलाया।महुआ स्थित वाया नदी की उड़ाही का भी अवलोकन किया। महुआ विधानसभा के पूर्व राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने आज के मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को सिर्फ दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि महुआ मेडिकल कॉलेज तत्कालीन नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव की सरकार में घोषणा की गई थी। 2020 में इसका शिलान्यास भी हुआ, आज 5 वर्ष बाद भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार नहीं है, जो की जनता के साथ धोखा है।समृद्धि यात्रा के अंतर्गत जिले के जंदाहा प्रखंड के बसंतपुर पंचायत के पानापुर बटेश्वर नाथ में आयोजित की गई ,जहां पर स्थानीय विधायक व जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। बटेश्वर नाथ धाम में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। तत्पश्चात उपमंत्री सम्राट चौधरी ,विजय सिन्हा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित हज़ारों की भीड़ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया तथा आगे 5 वर्ष में युवाओं के रोजी रोजगार पर काम करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर भी तंज करते हुए कहा कि हमारी सरकार से पहले बिहार में किसी प्रकार की विकास कार्य नहीं हुए। जब से हमारी सरकार आई है तब से बिहार में विकास की धारा बह रही है ।आने वाला समय बिहार में रोजी रोजगार एवं नौकरी के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर बिहार सरकार की ऊर्जा मंत्री एवं वैशाली जिला प्रभारी विजेंद्र यादव ,लालगंज विधायक संजय सिंह ,बिहार सरकार के अनुसूची जनजाति मंत्री लखींद्र कुमार रौशन, राजापाकर विधायक महेंद्र राम, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ,वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के अलावा वैशाली जिले के डीएम वर्षा सिंह , पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ,महुआ एसडीपीओ राजेश कुमार, महनार अनुमंडल, महुआ अनुमंडल एवं जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साथ स्त्री ,पुरुष,बच्चे ,बूढ़े उपस्थित थे।

