जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि
हाजीपुर। जिला विधिज्ञ संघ भवन परिसर में अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर की अध्यक्षता में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक के नाम से जाने जाते थे और उन्होंने समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने शिक्षा एवं समुदाय के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता अमित कुमार, सुरेश प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार पटेल, कन्हैया जी मुकुंद, चन्द्रमणि कुमार, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय, शैलेश कुमार सिंह, गिरधारी पंडित, उतम कुमार माथुर, शिव कुमार राम सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

