बाल विवाह के खिलाफ संकल्प: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बाल विवाह के खिलाफ संकल्प: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

हाजीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्काउट भवन हाजीपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर डॉ सुधीर कुमार शुक्ला और संगठन आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड वैशाली ऋतुराज ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

डॉ शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हम सभी शपथ लें कि भारत से बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करेंगे। उन्होंने बताया कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर संगठन आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड की टीम लगातार बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई को खत्म करने में लगी हुई है। कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ संकल्प लिया गया और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गाइड कैप्टन अनु कुमारी, अर्चना कुमारी, निशि चंद्रवंशी, स्काउट मास्टर धीरज कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, जितेश कुमार, प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!