पातेपुर में 55 फिट के पंडाल में मां सरस्वती की गई पूजा अर्चना
रिपोर्ट नागेंद कुमार/सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हर बर्ष की तरह बार भी टेकनारी में 55 फिट के पंडाल में मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा पूजा अर्चना कर उन्हें पूजन किया गया। जिसमें पंचायत भर के लोगों ने शामिल हुए। नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार साह के नेतृत्व में आयोजित पूजा समिति के अलावा स्थानीय मुखिया ,मुखिया संघ अध्यक्ष जद यू दिलीप कुमार सिंह,संजय साह विधान सभा संजोजक भाजपा,सैयद मो इकबाल,अमर,ब्रिज किशोर साह,मुकेश पासवान,धनंजय साह,संतोष विनीत अभिषेक,रजनीश,अशोक पंडित,अनिल कुमार,शंकर राय,जितेंद्र कुमार धीरेन्द साह,गुड्डू कुमार सहित अन्य ने विधि व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया ।पूजा में पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार भी आए किंतु बाजा बजाने से मना कर दिया।पातेपुर के डभैचछ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा दरवेश वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए दिन भर भीड़ उमड़ती रही। वही तीसीऔता ,महथी ,प्राणपुर, मंडईडीह,सिमरबरा आदि जगहों में भी पूजा अर्चना धूमधाम से मनाई गई।

