हाजीपुर में राजद ने धूम धाम से मनाया कर्पूरी जयंती

हाजीपुर में राजद ने धूम धाम से मनाया कर्पूरी जयंती

हाजीपुर :राजद कार्यकर्त्ता ने हाजीपुर के चौरसिया फन पॉइंट में कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई। वैशाली जिला अध्यक्ष वैधनाथ सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्त्ता और प्रदेश सचिव नागेंद्र राय शामिल हुए। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष संजय पटेल, लखेन्द्र दास, जिलाअधक्ष(आ.जा.) वैशाली और अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एक प्रमुख समाजवादी नेता थे। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितमाह ग्राम में हुआ था। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और वे अपने सरल और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, पातेपुर राजद प्रखंड अधक्ष मोहम्मद मक़बुल अंसारी, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद हैदर आदि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!