रोमांचक मुकाबला में अंदाज इलेवन समसपुरा को शिकस्त देकर विकास इलेवन शर्मा की टीम ने फाइनल खिताब जीता।

रोमांचक मुकाबला में अंदाज इलेवन समसपुरा को शिकस्त देकर विकास इलेवन शर्मा की टीम ने फाइनल खिताब जीता।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौल टरिया पंचायत के अब्बूचक गोपालपुर मैदान में रविवार के दिन युवा समाज कल्याण समिति, क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां विकास इलेवन शर्मा की टीम ने 20 रनों से अंदाज इलेवन समसपुरा को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में कप्तान अमीत कुमार शर्मा ने टास जीतकर पहले अंदाज इलेवन समसपुरा ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर में विकास इलेवन की टीम ने दसवें विकट पर 153 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अंदाज इलेवन समसपुरा की टीम निर्धारित 16 ओवर में 08 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। जिसकी वजह से टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच विकास इलेवन शर्मा की टीम से युवा आलराउंडर मनी कुमार को चुना गया। जिन्होंने अपनी टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 04 ओवर में 02 विकेट हासिल करने एवं 39 रन बनाने को लेकर किया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द सीरीज हरिओम कुमार को चुना गया। बताते चलें कि इस फाइनल मुकाबले में विजेता टीम के कप्तान सकल दीप कुमार को समसपुरा पंचायत के युवा समाजसेवी मनीष कुमार यादव के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया तो वहीं उपविजेता टीम के कप्तान अमित कुमार शर्मा को आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव गौरव कुमार, क्रीड़ा प्रमुख अंकित कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, राजू राय , पंकज कुमार, अंकित कुमार पाठक, संजय कुमार राय, सुख देव राय आदि ने सामूहिक रूप से ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!