शिक्षिका की संदेहास्पद मौत
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के चेहराकला अंतर्गत खाजेचांद छपरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका की संदेहास्पद मौत। शिक्षिका प्रिया भारती कटिहार की रहने वाली थी और 2 साल पहले जंदाहा में उसकी शादी हुई थी। अख्तियारपुर सेहान में ही वह डेरा लेकर रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है।
बताया जा रहा है की शिक्षिका ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी रखी थी। जिसमें यह लिखा गया है कि वह किसी पर इल्जाम नहीं लगा रही है। शिक्षिका अपने डेरा में फंदे से लटकी थी। उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व जंदाहा के रसूलपुर में हुई थी। शिक्षिका को एक तीन माह की बेटी भी है। इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

