महुआ में शान से लहराया तिरंगा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ में आन बान और शान से लहराया राष्ट्र ध्वज तिरंगा। लोगों में दिखा राष्ट्रभक्ति। महुआ के गांधी मैदान, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, विधिज्ञ संघ, सब रजिस्ट्री कार्यालय, थाना सहित सभी सरकारी कार्यालय पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। महुआ सब रजिस्ट्री कार्यालय पर सब रजिस्टार कुमारी अर्पणा ने पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।
इधर जवाहर चौक स्थित आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर एमडी आयुष कुमार ने झंडा फहराया। इस मौके पर डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ अभय, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, रामनाथ यादव, मुखिया संजीत कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। गोला रोड स्थित देव हॉस्पिटल पर डॉ महेश चौधरी, कपिलदेव राय आईटीआई पर निदेशक रामनाथ यादव ने झंडोतोलण किया। उधर निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा, संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के सभी केंद्रों पर झंडा फहराया गया। फूदेनी चौक स्थित अनूपा हॉस्पिटल पर डॉ वी दयाल सिंह ने झंडा फहराया और लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया।
जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर निदेशक जागेश्वर राय ने अपने सभी केंद्रों पर समय अनुसार झंडा फहराया। उधर कड़ियों स्थित पारस स्कूल पर विवेक कुमार के द्वारा झंडा फहराया गया। यहां पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। ज्ञान ज्योति गुरुकुलम कुतुबपुर में बच्चों का एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हुआ।


