77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वैशाली में शान से लहराई तिरंगा झंडा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर( वैशाली )विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र की पाठ पढ़ने वाली धरती वैशाली के आंचल में जिले के सभी हिस्से में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाए गए ।मुख्य समारोह जिला मुख्यालय हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में आयोजित हुई ,जहां पर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने ध्वजारोहणकर झंडे की सलामी दी। इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा झांकी में प्रदर्शित की गई। स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी जिला कार्यालय, राजनीतिक दलों के जिला मुख्यालय, शैक्षणिक संस्थाओं ,सामाजिक संस्थाओं में भी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर झंडे की सलामी दी गई। महनार अनुमंडल के अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी, महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रभारी अनुमंडलाधिकारी ने राष्ट्रीय झंडे को पराकर झंडे को सलामी दी ।
महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शान से लहराया तिरंगा। विद्यालयों में तिरंगा फहराकर देश की उन्नति और उसकी रक्षा का लिया गया संकल्प । बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर भारत माता की जयकारे लगाया ।दूसरी ओर अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, महुआ थाना, अंचल कार्यालय, निबंधन कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल पुलिस मुख्यालय, नगर परिषद कार्यालय बीस सूत्री कार्यालय ,सहित अन्य स्थानों पर भी संबंधित प्रतिनिधि ने किया झंडोत्तोलन किया गया ।जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद व पत्रकारों को कार्यक्रम से दूर रखने का प्रयास किया गया। हसनपुर ओस्ती पंचायत में सरपंच श्रीकांत पासवान द्वारा भूतनाथ चौक पर अपने ग्रामीण जनता के साथ झंडा तोलन किया गया तथा समाज में न्याय पद्धति बरका रखने का संकल्प लिया गया।सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा झंडा तोलन किया गया।बरहर चौक पर जदयू नेता उमेश कुमार सिंह द्वारा झंडा तोलन कर झंडे को सलामी दी गई। जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह द्वारा झंडा तोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दी गई। जिले के विभिन्न हिस्से वैशाली,लालगंज, गोरौल ,भगवानपुर ,पटेरी बेलसर, चेहराकला,राघोपुर, बिदुपुर ,राजापाकर ,पातेपुर सहित अन्य जगहों से गणतंत्र दिवस मनाने की खबर प्राप्त हुई है।

