अवकाश ग्रहण करने के पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने आखिरी बार तिरंगा झंडा फहराया ।

अवकाश ग्रहण करने के पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने आखिरी बार तिरंगा झंडा फहराया । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जहांगीरपुर सलखन्नी में पदास्थापित प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह अब चंद दिनों का कार्यकाल बचा हुआ है। वे अपने लंबे समय तक शिक्षण सेवा में अपनी सेवा पूर्ण करते हुए 31 जनवरी को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। वैसे स्थिति में उनके द्वारा यह 26 जनवरी अपने कार्यकाल का आखिरी था। उन्होंने बड़े ही शान वान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। इस मौके पर अभिभावको, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हमने अपने शिक्षक का जीवन बड़े ही सादगी तरीके से शुरुआत की थी और आज धीरे-धीरे हमारे अवकाश ग्रहण करने के भी समय आ गए ।इस बीच शिक्षा के क्षेत्र में हम जहां भी जिस विद्यालय में रहे, अपने बुद्धि और कौशल का उपयोग करते हुए शिक्षा के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दिया ।कार्य करने के सबके अलग-अलग तरीके थे, हमने भी अपने तरीके से कार्य किया ।मेरे कार्य प्रणाली से किन्ही को किसी प्रकार की भावनात्मक ठेस लगी हो तो उनसे मैं करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि वह इस बात को अपने जेहन से खत्म कर दें ।इस मौके पर उनके सम्मान में शिक्षकों ने भी उनके कार्य कुशलता की सराहना की तथा उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!