ट्रक के धक्का से मिनी डीजल टैंकर पलटा
महुआ। रेणु सिंह
ट्रक के धक्का लगने से मिनी डीजल टैंकर सड़क पर पलट गया। इस बीच टैंकर से तेल बहने लगा। यह खबर आसपास के लोगों को मिली और सभी गैलन, बाल्टी लेकर तेल लेने पहुंच गए।
यह घटना बुधवार की दोपहर महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा बैद्यनाथपुर के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार तेल लेकर मिनी टैंकर हाजीपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह बीच सड़क पर ही पलट गया और तेल बहने लगा। इधर मिनी टैंकर सड़क पर पलट जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। हालांकि तुरंत जेसीबी बुलाकर पलटी मिनी टैंकर को खड़ा भी कर दिया गया। इधर मिनट टैंकर पलटने की खबर और लोगों को जब तक मिली और वह बाल्टी गैलन लेकर पहुंचे। तब तक गाड़ी को खड़ी कर चालक ले गया।

