दांत के मरीजों के लिए बड़ा साथी बन रहा महुआ के कन्हौली स्थित ओरल डेंटल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कन्हौली देवढी स्थित ओरल डेंटल चैरिटेबल अस्पताल दांत के मरीजों के लिए बहुत बड़ा साथी बन रहा है। यह अस्पताल उन गरीब मरीजों के लिए भी बहुत बड़ा सहारा है जो इलाज कराने के लिए सोचते हैं।
यहां पर मरीजों का इलाज कर रही डेंटल डॉ निशा शुक्ला ने बताया कि यह अस्पताल हर दांत के मरीजों को सेवा देने के लिए अग्रसर है। यहां पर मरीजों का इलाज सफल तरीके से किया जाता है और मरीज भी संतुष्ट होकर जाते हैं। अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उनका आना होता है और मरीजों को सेवा देती है। इधर इलाज करा कर लौट रहे मरीजों ने बताया कि यहां आने से आधी तकलीफ दूर हो जाती है। क्योंकि डॉक्टर मैंम का अच्छा व्यवहार पीड़ा को कम कर देता है। वह मरीज को काफी अच्छे ढंग से देखती हैं और उनका सफल इलाज होता है। डॉक्टर नितेश शुक्ला का तो मरीजो के साथ सुन्दर व्यवहार का जवाब ही नहीं। यहां पर मरीजों ने बताया कि उनके व्यवहार से ही दर्द का खत्मा होने लगता है।

