सड़क दुघर्टनाओं से लोगों की जीवन रक्षा करने को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन

सड़क दुघर्टनाओं से लोगों की जीवन रक्षा करने को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर। जिला विधिज्ञ संघ भवन स्थित पुस्तकालय सभागार में अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर की अध्यक्षता एवं भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह के संचालन में सड़क दुघर्टनाओं से लोगों की जीवन रक्षा करने को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि सड़क पर पैदल चलने का नियम दांए तरफ एवं वाहन चलाने का नियम वांए तरफ है लोगों से वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह यातायात नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है।

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी एवं यदि सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते हैं, ट्रैफिक लाइट एवं संकेत का पालन करते हैं,गलत दिशा में वाहन नहीं चलाते हैं तथा ओवर टेकिंग के समय सावधानी बरतते हैं तो दूसरों की जीवन के साथ साथ अपनी जीवन रक्षा भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!