महुआ में आज कवियों के कुंभ में गोता लगाएंगे श्रोता

महुआ में आज कवियों के कुंभ में गोता लगाएंगे श्रोता
महुआ। रेणु सिंह
कवियों का कुंभ में सोमवार को महुआ के लोग गोता लगाएंगे। उनकी रसभरी कविता सुनाने के लिए लोग बेकरार है। वहीं कइयों की स्वागत को लेकर भी महुआ वासियों ने जोरदार तैयारी की है। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह करेंगे।
यह कवि सम्मेलन प्रीतम झा और शक्ति सदन फाउंडेशन कीऔर से महुआ के जवाहर चौक स्थित एक सभा भवन में होगी। कवि सम्मेलन के आयोजक प्रीतम झा ने शनिवार को बताया कि यहां पर शाहजहांपुर के विजय तन्हा, देवरिया की रीना मिश्रा, दिल्ली के रंजन शर्मा, लखनऊ के अमित श्रीवास्तव, आजमगढ़ के राजकुमार आशीर्वाद, बाराबंकी के संजय शर्मा व सुधा सिंह, गोरखपुर की डॉ रेणु शर्मा व हिना कौशर, पटना की रजनी प्रभा, पूनम सिन्हा, पूनम यादव, डॉ सिंघेश्वर, हसोड़ा के मुकेश कुमार, बोकारो की डॉ प्रतिभा पाराशर, रायबरेली की करुणा कलिका के अलावा गोविंद गजब, सदैव सौरभ, मालवी, दिनेश प्रसाद सिंह, गोविंद बल्लभ, एम सुषमा, अंकित कुमार, अनमोल कुमारी, अविनाश पांडे, वर्षा ठाकुर, गौरव झा, केके कृष्णा, डॉ गोविंद गुप्ता, नागेंद्र मणि त्रिपाठी, मुस्कान केसरी, शिव कुमार सिंह, सागर आनंद, शंकर द्विवेदी, बबीता सिंह, देवनारायण झा आदि शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!