रास्ते के विवाद को लेकर महादलितों ने किया सड़क जाम

रास्ते के विवाद को लेकर महादलितों ने किया सड़क जाम
महुआ फतेहपुर सड़क को जामकर रास्ता देने की की मांग
महुआ। रेणु सिंह
रसूलपुर फतह पंचायत में आने–जाने के रास्ते की विवाद को लेकर महादलित परिवारों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किए जाने से महादलित टोले के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
रास्ता मांग को लेकर महादलित परिवारों ने शनिवार को सड़क पर उतर आए। वही महादलित परिवार की महिलाओं ने सड़क पर ही चूल्हा चौका रखकर खाना बनाना शुरू कर दिया। वे लोग हंगामा कर नारेबाजी भी करने लगे। उन्होंने कहा कि जो वर्षों से रास्ता आने-जाने की है। उसे कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है। जिसके कारण उनके बस्ती में आने जाने में परेशानी होगी। यहां तक की शादी विवाह में की गाड़ी उनके यहां तक घर तक नहीं पहुंच पाएगी। मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महादलित समाज को आज भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गौरोल प्रखंड अंतर्गत सिंघो–अनाड़ी गाछी सड़क विवाद का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि दूसरा विवाद यहां शुरू हो गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि इस मसाला का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग धरना प्रदर्शन के बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!