नल-जल योजना की लापरवाही से गरीब परिवार का गिरा कच्चा मकान

नल-जल योजना की लापरवाही से गरीब परिवार का गिरा कच्चा मकान

महनार वैशाली। जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत टांडा चौरी वार्ड संख्या 16 में नल-जल योजना के तहत बिछा गया पानी का पाइप फट जाने से एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए जबकि इनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिस कारण इस पीड़ित परिवार के सभी सदस्य ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।पीड़ित रीतलाल सहनी एवं उनकी पतोह मंजु देवी ने बताया कि उनके घर की दीवार से सटा नल-जल योजना का पाइप बीते करीब दो महीने से फटा हुआ था, जिससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा था। इस समस्या की जानकारी उन्होंने कई बार वार्ड पार्षद को दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और फिर नगर परिषद कार्यालय को दी गई लेकिन किसी ने इस समस्या का हल नहीं ढूंढा। लगातार पानी बहने से घर की नींव कमजोर होती चली गई और नतीजा ये हुआ कीज्ञ कच्चा मकान गिर गया ।गनीमत था कि हादसे के समय घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, घर गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ठंड बढ़ने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है जिससे पीड़ित परिवार की परेशानी बढ़ गई है।पीड़ित रीतलाल सहनी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, लेकिन न तो उन्हें और न ही उनके किसी बेटे को अब तक किसी भी आवास योजना का लाभ मिला है। पूरा परिवार इसी कच्चे मकान के सहारे जीवन यापन कर रहा था।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के लिए संबंधित विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा, आवास की व्यवस्था और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
सरकार वैसे ग़रीब बे सहारा लोगों को आवास देने का वादा किया है लेकिन हकदार को मिलने के बजाय सब से पहले सुखी सम्पन्न और रुसुख वाले को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!