बलरामपुर नगर पालिका परिषद द्वारा घंटाघर के भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

बलरामपुर भूमि पूजन के साथ नगर के ऐतिहासिक चौक के सौंदर्यीकरण एवं घंटाघर निर्माण का शुभारंभ। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विधि-विधान से संपन्न कराया पूजन। बलरामपुर। 01 फरवरी 2026 को परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद एवं नगरवासियों की भावनाओं के अनुरूप नगर के हृदयस्थल स्थित ऐतिहासिक चौक-चौराहे के सौंदर्यीकरण तथा भव्य घंटाघर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह पहल नगर के समग्र विकास ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठअधिकारी,जनप्रतिनिधि,व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासदगण,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय शर्मा,कृष्णगोपाल गुप्ता,संजय शुक्ला,प्रवीण सिंह,शिव कुमार द्विवेदी,संजय मिश्रा (सभासद प्रतिनिधि), राघवेंद्र कांत सिंह मंटू,संदीप मिश्रा,राजेश कुमार कश्यप,सुशील साहू,नंद लाल तिवारी,आनंद किशोर,मनीष तिवारी (सभासद प्रतिनिधि),मनोज यादव (सभासद प्रतिनिधि),शुभेंद्रमिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नगर पालिका के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी अवनीश यादव (जेई),धर्मेंद्र गौड़ (जेई जल),दिवाकर (सफाई निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पालिका अध्यक्ष का बयान
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि “नगर का यह प्राचीन चौक हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके सौंदर्यीकरण एवं घंटाघर के निर्माण से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी,बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा। हमारी प्राथमिकता है कि विकास के साथ-साथ विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने,नगर को एक आकर्षक स्वरूप देने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुई यह योजना नगरवासियों की सहभागिता,सामूहिक संकल्प एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिवस नगर के उज्ज्वल,सशक्त और गौरवशाली भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय कदम के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट. समाचार और बिज्ञापन देने के लिए संपर्क करें मिट्ठू शाह से मोबाइल नंबर 9198041777 पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!