पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की हुजूम ।

पीएचईडी मंत्री संजय सिंह के जन संवाद कार्यक्रम में उमड़ी फरियादियों की हुजूम ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) महुआ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए विधायक व बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने अपने निवास पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसके तहत क्षेत्र के आम जनता के समस्याओं को सुनकर तुरंत संबंधित आधिकारियों से बात करके उसे दूर करने का प्रयास किया। पूर्व से सूचना के अनुसार जनसंवाद कार्यक्रम महुआ एवं चेहरा कला प्रखंड के सैकड़ो फरियादी अपने-अपने समस्याओं को लेकर मंत्री संजय सिंह के पास पहुंचे, जिसे एक-एक करके सभी लोगों की बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संजय सिंह ने संबंधित अधिकारी से बात करते हुए उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया। अपने अधिकांश लोग जल बल्क योजना से संबंधित शिकायतें लेकर आए थे ,जिसे वह अपने अधिकारियों के द्वारा दूर करने का आदेश दिया। जहां सड़क की समस्या उसे भी उन्होंने सड़क विभाग के अधिकारियों को उसे दुरुस्त करने का आदेश दिया ।महुआ प्रखंड एवं चेहरा कला में थाना, प्रखंड से संबंधित समस्याओं को हल करने का अधिकारियो को आदेश दिया ।जन संवाद के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेरा प्रयास है कि लोगों को इधर-उधर जाना न पड़े ,वह अपनी समस्या को हम तक ले आए जिसे हम उसे दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। अपने विधायक रूपी मंत्री से मिलकर जनता खुश नजर आ रहे थे क्योंकि उन्हें किसी बिचौलिया की आवश्यकता नहीं पड़ी। वह अपनी शिकायत स्वयं अपने मंत्री के सामने रखकर उसे दूर करने का लिखित आवेदन दिया, जिसे मंत्री संजय सिंह ने दूर करने का हर सभा प्रयास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए के सभी घटक दल के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!