संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई ।जगह-जगह पंडाल में संत रविदास की मूर्तियां स्थापित कर उन्हें श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई ।जुलूस निकालकर जय रविदास ,जय रविदास के नारे लगाते हुए लोगों ने नगर भ्रमण किया। महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाए गए ।इस मौके पर भक्तों ने संत रविदास के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। आध्यात्मिक शक्ति को जगाने के लिए नशा मुक्त समाज की स्थापना एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का वचन लिया गया। इस मौके पर जगदीश दास, लख्खी दास, सूरज कुमार, अभ्यास कुमार, हेमन दास, सदानंद दास ,नरेश राम, दिनेश राम, केदार राम, सुधीर राम सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष उपस्थित थे। संत रविदास जयंती समारोह जहांगीरपुर सलखन्नी ,हरपुर बेलवा, हुसेनीपुर ,गोविंदपुर, सिंघाड़ा, तरौरा ,छतवारा, कुशहर, भदवास ,मिर्जानगर, महुआ मंगरोहियां सहित अन्य जगहों पर श्रद्धा भक्ति के साथ आयोजित किया गया।

