देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एआई, रोबोटिक्स, साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एआई, रोबोटिक्स, साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बेलीपार क्षेत्र स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एआई, रोबोटिक्स, साइंस, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार त्रिपाठी ने फीता काट कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया।
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए एआई आधारित रोबोट, स्वचालित मशीनें, स्मार्ट सिटी मॉडल, सोलर एनर्जी सिस्टम, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। रोबोटिक्स अनुभाग में विद्यार्थियों ने रोबोट के कार्य करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाकर सभी को प्रभावित किया। वहीं विज्ञान अनुभाग में दैनिक जीवन से जुड़े प्रयोगों और नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
आर्ट एवं क्राफ्ट अनुभाग में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियां, हस्तशिल्प और सजावटी वस्तुओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन कलाकृतियों ने छात्रों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमता को स्पष्ट रूप से उजागर किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा विशेष रूप से सराहनीय रही। मुस्कान, शिवांगी, सिमरन, रुकैया, अनुराग पांडे, अंश शुक्ला, शिवांश, हर्ष गुप्ता, आयुष, श्वेता निषाद, सुमित सहित कई छात्रों ने अत्यंत उत्कृष्ट और नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। उनके प्रोजेक्ट्स की अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भरपूर सराहना की।
प्रदर्शनी को सफल करने में में आत्मदेव राम त्रिपाठी,अन्नपूर्णा पांडेय इंदू गुप्ता शुभम ओझा सर्वेश प्रीति रोशनी ज्योति एडी दुबे की विशेष भूमिका रही।
प्रदर्शनी में आये हुए अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों के बौद्धिक, तकनीकी एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!