90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डैनी चौक स्थित सेवाकेंद्र कल्याणकारी भवन में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन द्वारा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीपी गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, समस्तीपुर से पधारे कृष्ण भाई, सविता बहन, प्रमुख व्यवसायी सतीश चांदना एवं सुशील चमड़िया द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

इस शुभ अवसर पर समस्तीपुर से पधारे कृष्ण भाईजी ने कहा कि शिव जयंती परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का महान् यादगार पर्व है। उनके अनुसार, परमात्मा शिव त्रिमूर्ति शिव भी कहते हैं क्योंकि वे ब्रह्मा, विष्णु, शंकर- इन तीनों देवताओं के रचयिता हैं। वे त्रिलोकी नाथ हैं क्योंकि निराकारी दुनिया ब्रह्मलोक, आकारी दुनिया सूक्ष्मलोक और साकारी दुनिया साकार मनुष्य लोक- तीनों के वे नाथ हैं।

सविता बहन ने कहा- शिवलिंग पर भांग- धतूरा- अक आदि विषैली चीजें चढ़ाने का तात्पर्य यह है कि परमात्मा शिव हम आत्माओं के अंदर विषय-विकार रूपी विषैली चीजों को निकालते हैं और बदले में हमें दिव्य गुणों की मूर्ति बना देते हैं।

इस मौके पर विद्यासागर जी, शैलेंद्र जी, सुमित चमड़िया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। उक्त स्थान पर तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन प्रातः 10 से संध्या 5 बजे तक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!