महुआ में अन्तर्राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
महुआ में अन्तर्राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि किशलय किशोर, देश में मानवाधिकार पत्रकारिता के लिए चर्चित अति विशिष्ट अतिथि डॉ शशि भूषण कुमार सिंह, दक्षिण अफ्रीका से श्री दिनेश प्रसाद सिन्हा, अन्तर्राष्ट्रीय कवि सह आयोजक डॉ प्रीतम कुमार झा, श्री विनोद हँसौरा, डॉ रेणु शर्मा, सुमित सहगल, श्री अमर गुप्ता, संरक्षक श्री नरेंद्र कुमार झा, संयोजिका डॉ रीना मिश्रा, संचालक संजय शर्मा, वर्षा कुमारी झा, प्रमोद झा, जिला परिषद प्रतिनिधि, रंधीर सिंह, अभय कुमार आर्य,गुलटेन धनंजय सिंह, राजकमल जायसवाल, डॉ गोविन्द गज़ब, गौरव झा, गोविन्द बल्लभ, रजनी प्रभा, डॉ विजय तन्हा, एम सुषमा, डॉ बबिता सिंह, डॉ प्रतिभा पाराशर, सुधा सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार आशीर्वाद, रंजन शर्मा, हेमांषण अंकित, वर्षा ठाकुर,सुनील सौम्य, अनिल अनिवार्य, नागेंद्र मणि, मुस्कान केशरी, देवी नारायण झा, कृषव राज सिंह, बाल कवि, संस्कृत कवि अविनाश पांडे, पूनम यादव इत्यादि शामिल थे।
इस कार्यक्रम में माँ भारती पब्लिक स्कूल के अबधेश कुमार चौरसिया, P-2 रेजिडेंशियल के राजीव कुमार, शंकर कुमार,उषा देवी, अनिल कुमार कवि, डॉ सिधेश्वर, विवेक कुमार दीपूदत्त चौधरी, राम नारायण शर्मा,इत्यादि शामिल रहे। पत्रकारों, समाज सेवियों, शिक्षा विदों, और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक स्वर में मुक्त कंठ से सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में और कार्यक्रम करने और सहयोग देने की पेशकश की।
सभी कविओं को अंगवस्त्र, शील्ड, माला से सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वंदना और रामायण के भावपूर्ण मंचन ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया। अंत में राष्ट्र गान से समापन किया गया और महुआ में और भी कार्यक्रम की घोषणा की गई।

