हज़रत खाकी बाबा का 98वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया
सामाजिक सद्भाव की मिसाल है खाकी बाबा का मजार ।
उमेश सिंह कुशवाहा
महनार वैशाली। हज़रत सूफी संत हजरत नेमत अली उर्फ खाकी बाबा के दरगाह महनार थाना मोड़ पर सोमवार को 98 वां सालाना उर्स बहुत ही अकीदत के साथ मनाया गया इस उर्स में दूर दराज से अकीदतमंदों ने पहुंचकर चादर पोशी व गुलपोशी की और सुख शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दुआ मांगी। खाकी बाबा के उर्स में महनार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय , समाजिक कार्यकर्ता डॉ मोहम्मद कलीम अशरफ, आबिद हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज अहसन, जद यू नेता गुलाब रब्बानी राजद नेता मोहम्मद साबीर,, नौशहरा उर्फ गुड्डू मोहम्मद आसिफ राजद नेता जवाहर साह , पूर्व वार्ड आयुक्त विनोद भगत समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत कर चादर पोशी व गुलपोशी की और मुल्क राज्य समाज सुख शांति अमन चैन आपसी भाईचारे और तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इन गणमान्य हस्तियों और पदाधिकारीयो को कारी इम्तियाज रज़ा, सूफी शिफाअत हुसैन ने सफा बांध कर सम्मानित किया।इस बार सुबह से ही मजार पर अकीदतमंदों की भीड़ थी जो मेले में खरीदारी की। उर्स मेला में सभी तरह की अस्थायी दुकाने सजी हुई थीं, खिलोने मीना बाजार झूला और खाने का सामान । दुकानों पर और मेले में लगी भीड़ पर नियंत्रण के लिए कोई फोर्स नहीं एसडीओ महनार नीरज सिन्हा की पहल पर दो महिला सिपाही दो चौकीदार गश्त करते नजर आए रह यह पहला उर्स है जहां थाना प्रभारी से लेकर किसी एसआई तक आना गवारा नहीं किए या यूं कहें कि ड्युटी नहीं लगाई गई। हालांकि एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार, मजिस्ट्रेट गौरव कुमार की उपस्थिति ने मनचलों उच्चको का मनोबल ध्वस्त हुआ और शांति पूर्वक उर्स मेला सम्पन्न हो गया। शांति बहाल कराने में कलीम अशरफ, कारी इम्तियाज रज़ा, नियाज़ रज़ा नौशाद उर्फ गुड्डू , मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद साबीर, मोहम्मद अंबर , लिल्ली गुलाब रब्बानी मोहम्मद नूरुद्दीन का अहम योगदान रहा।



