महुआ में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग से करोड़ों की क्षति

महुआ में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग से करोड़ों की क्षति
आधी रात के बाद लगी अचानक आग से फर्नीचर का पूरा सामान जलकर हुआ खाक, सूचना पर देर से पहुंची दमकल के कारण आग बुझाने में हुई परेशानी
महुआ। रेणु सिंह
महुआ मंगरु चौक स्थित एक फर्नीचर दुकान में रविवार की रात के बाद अचानक भीषण आग लगे जिसमें करोड़ों के सामान जलकर खाक हो गए। देर से पहुंची दमकल के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ।जिससे दुकान में रखें एक भी समान नहीं बचा। सोमवार की सुबह यह खबर आग की तरह फैली और देखने के लिए लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।
मंगरु चौक स्थित नईम वुडेन फर्नीचर दुकान में लगी। आग कैसे लगी। बहरहाल किसी ने देखा नहीं। हालांकि भुक्तभोगी परिवार द्वारा विरोधी के द्वारा पेट्रोल छीटकर आग लगाने की आशंका जाहिर की जा रही है। दुकानदार मो नईम व मो शहजाद ने बताया कि उसी जगह के व्यक्ति से 6 माह पूर्व मारपीट हुई थी। यह भी बताया कि विरोधियों द्वारा पेट्रोल छीड़ककर दुकान में आग लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि आग से दुकान के में रखें पलंग, चौकी, सोफा सेट, अलना, ड्रेसिंग टेबल, अलमीरा, पेटी, बक्सा, सीसीटीवी का हार्ड डिस्क, कैमरा, अलमीरा में रखें सारे कागजात सहित डेढ़ करोड़ से अधिक के समान जल कर खाक हो गए।
महुआ से पहुंचा दमकल नहीं किया काम:
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना तो दी गई लेकिन आधे घंटे बाद वह पहुंची। यह भी बताया गया कि एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी फायर ब्रिगेड की पहुंची तो जरूर लेकिन उससे आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। उसमें का पानी भी समाप्त हो गया। बाद में सूचना पर हाजीपुर से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि जब महुआ में फायर ब्रिगेड का कार्यालय है तो यहां दमकल गाड़ियों को दुरुस्त क्यों नहीं रखा जाता है। लोगों का कहना है कि सूचना मिलने पर अगर समय से दमकल की दुरुस्त गाड़ी पहुंचती तो शायद इतनी भयंकर घटना नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!