ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह से मुक्ति का संकल्प
भगवानपुर : वैशाली जिले में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाए जा रहें 100 दिवसीय अभियान के तहत भगवानपुर प्रखंड के प्रतापटांड पूर्वी और पश्चिम पंचायत में ग्रामीणों के बीच व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकथाम में सहयोग करने और पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार, समाजसेवी धीरेंद्र ठाकुर, अरविंद महतो, विभा कुमारी, सरस्वती देवी, नेहा कुमारी, राजनंदनी कुमारी, रूपेश कुमार, प्रियंका कुमारी, कामिनी कुमारी, रामा महतो, राजेश्वर महतो, रानी देवी, सकली देवी, चंचला देवी, तेतरी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

