एम्स पटना की डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट बॉडी एवं गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

एम्स पटना की डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट बॉडी एवं गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित

फुलवारी शरीफ: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी सिंह को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट बॉडी (IB) एवं गवर्निंग बॉडी (GB) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स पटना में सुपरस्पेशलिटी की डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के पद पर भी कार्यरत हैं और उन्होंने अपने नेतृत्व में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग को नई पहचान दिलाई है। उनका यह मनोनयन एम्स पटना के लिए गौरव का विषय है और इससे एम्स संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

इंस्टीट्यूट बॉडी एम्स का सर्वोच्च नीति-निर्धारण निकाय होता है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य प्रतिष्ठित सदस्य शामिल होते हैं। यह बॉडी संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों, बजट, प्रमुख नियुक्तियों तथा नीतिगत निर्णयों को स्वीकृति देने और उनके क्रियान्वयन की निगरानी का कार्य करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!