महनार प्रखंड व अंचल कार्यालय में फोन कर रुपए मांगने पर की सुचना पर प्रशासन हुआ अलर्ट

महनार प्रखंड व अंचल कार्यालय में फोन कर रुपए मांगने पर की सुचना पर प्रशासन हुआ अलर्ट

साइबर फ्राड की आशंका आम जनता रहे होशियार। बीडीओ

महनार वैशाली।- साइवर फ्रॉड करने बालों की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नाम पर फोन कर रुपया मांगने की सूचना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।महनार के प्रखंड सह अंचल कार्यालय की ओर से आम जनता को होशियार करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति बीडीओ मुकेश कुमार ने जारी किया है।विज्ञप्ति में बताया गया है कि अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व सरकारी कर्मचारी का नाम इस्तेमाल कर फोन कॉल के माध्यम से अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं।प्रशासन के अनुसार दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं अन्य अंचल संबंधी कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे मांगे जाने की सूचना प्राप्त हुई है।यह कृत्य पूरी तरह से साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आता है।प्रखंड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंचल कार्यालय की ओर से किसी भी प्रकार से फोन कर पैसे की मांग नहीं की जाती है।यदि किसी व्यक्ति को इस तरह का कोई कॉल या संदेश प्राप्त होता है तो वह उसका शिकार न बनें और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा साइबर थाना को दें।प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि वे सतर्क रहें।किसी भी अनजान व्यक्ति को व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!