दिवंगत ब्रह्मदेव सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के परसौनिया ग्राम निवासी डॉ संजय सिंह एवं जाने माने दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन के फूफाजी दिवंगत ब्रह्मदेव सिंह जी की श्रद्धांजलि समारोह में गण्यमान लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।83 वर्षीय दिवंगत ब्रह्मदेव सिंह जी जंदाहा प्रखंड के उसराहा गांव के निवासी थे ।उनका जीवन सादगी पूर्ण था ।इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्ण वैदिक विधि विधान से श्राद्ध कर्म सम्पन्न हुए।श्रद्धांजलि देते हुए अतिथियों ने कहा यह संसार क्षणभंगुर है ,जो यहां आया है उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ेगा।हम इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले ,यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो सुधीर मालाकार,पूर्व मुखिया पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ भागदेव सिंह,रामजी सिंह, प्रकाश कुमार चंदन ,दीपक कुमार,जय कुमार सिंह,केदार सिंह, डॉ शंकर सिंह , दंत चिकित्सक डॉ जी कुमार , डॉ मनीष कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ विद्यापति, शिक्षक सुनील कुमार सिंह,अरुण सिंह,पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर , विश्वजीत कुमार पटेल , डॉ राकेश कुमार,शुभम कुमार,शिवांश सिंह सहित हजारों लोग शामिल थे।
