महुआ में 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण के बीच चल रही इंटर की परीक्षा
महुआ। रेणु सिंह
इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। परीक्षा को लेकर यहां पदाधिकारी भ्रमणशील रहे। परीक्षा शांति व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त ली जा रही है। इस दौरान कहीं भी किसी केंद्र से एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में जहां 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। वहीं दूसरी पाली में 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया पहली पाली में सबसे ज्यादा अक्षवट कॉलेज पर 07 तो दूसरी पाली में सबसे अधिक एग्जल्ट कालेज कन्हौली में 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। महुआ के सभी 14 केदो पर दोनों पालियों में 8444 की जगह 8366 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें प्रथम पाली में 4113 में 4079 व दूसरी पाली में 4331 में 4287 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे दिन भी कहीं किसी केंद्र पर परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए और नहीं कोई अभिभावक कदाचार कराने में पकड़े गए। महुआ में परीक्षार्थियों और अभिभावको का पूरा-पूरा सहयोग प्रशासन को मिल रहा है। यहां अभिभावक परीक्षार्थियों को केंद्र पर छोड़कर दूर जाकर समय काटते हैं। जिससे परीक्षा शांति व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त ली जा रही है।
