कलाकारों ने पांचवीं पुण्यतिथि स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की महानतम कलाकारों में जिनकी गिनती होती थी ,वैसे महान शख्सियत थी स्वर साम्राज्ञी में मंगेशकर।महुआ प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लता मंगेशकर की पांचवीं पुण्यतिथि पर कलाकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कन्हौली स्थित सोशल फोर एक्शन चेंज के सभागार में लोक कला जागृति मंच के तत्वाधान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर वक्ताओं ने उनके द्वारा गाए हुए गीतों को याद कर उनकी स्मरण को बनाए रखने का संकल्प दोहराया ।समारोह की अध्यक्षता जाने-माने जादूगर डॉक्टर विनोद पटेल तथा संचालन डॉक्टर अजय कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर शास्त्रीय संगीत गायन के क्षेत्र में प्रभात कुमार प्रभाकर,राजीव कुमार वर्मा,शिक्षिका आशा पटेल, समाज सेवी श्रवण कुमार यादव, पूर्व पंचायत सचिव अरुण पटेल,अरविंद कुमार पटेल, स्वराज कुमार, अमन राज सहित अन्य ने लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ कृषक कल्याण पुस्तकालय परसौनिया द्वारा स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पुस्तकालय के सचिव संस्थापक सदस्य डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसमें कृषक कल्याण समिति के सचिव डॉ विश्वनाथ सिंह, डॉ आफताब आलम, ठिकेदार दीपक कुमार, दीक्षा क्लासेज के मुन्ना सर, अनूठ कुमार, सूरज कुमार, राजन कुमार,कुंदन, विकास सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
