पुलिस अधीक्षक ने किया करताहा थाना का वार्षिक निरीक्षण
वैशाली: आज दिनांक 07-02-2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली श्री विक्रम सिहाग द्वारा करताहा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों की स्थिति, कांडों के निष्पादन की प्रगति, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी, तथा विधि-व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई।
महोदय द्वारा थाना परिसर, मालखाना, हाजत एवं सिरीस्ता का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त, अपराध नियंत्रण, एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
