श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
वैशाली: आज दिनांक 07/02/2026 को श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के द्वारा अस्पताल के नव निर्मित भवन के संचालन प्रारंभ करने एवं अस्पताल की कुव्यवस्था के विरुद्ध “आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन” किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधार समिति के महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने की।
सुधार समिति के उपाध्यक्ष देवरत्न प्रसाद इकबाल अहमद, राम नारायण सिंह ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक से बनाए गए गरीब वंचित शोषित मरीज के लिए सारी सुविधा से लैस है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण नवनिर्मित भवन में धूल पर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अस्पताल में यथाशीघ्र नए भवन में मरीजों की व्यवस्था की जाए, मरीजो के लिए 24 घंटा मेडिकल इमरजेंसी व्यवस्था सुनिश्चित हो, अस्पताल में पद स्थापित डॉक्टर को डिपटेशन पर भेजना बंद करो, गर्भवती महिलाओं के 24 घंटा ओटी की व्यवस्था सुनिश्चित करो, डेंटल ओपीडी में एकसे-रे की व्यवस्था करो, आदि।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के नाम से अधीक्षक, श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल को ज्ञापन सौपा गया।

