यूपी के अयोध्या मेँ मोहम्मद शरीफ 25 वर्षो से 5500 से अधिक लावारिस शवों का कर चुके हैं अंतिम संस्कार भारत सरकार ने सम्मान से नवाज़ा

यूपी अयोध्या के रहने वाले 80 वर्ष से अधिक आयु के साइकिल मैकेनिक मोहम्मद शरीफ ने मानवता की ऐसी मिसाल कायम की है, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो उठता है। पिछले करीब 25 वर्षों से वह लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कर रहे हैं और अब तक 5,500 से अधिक मृतकों को उनके धर्म के अनुसार विदाई दे चुके हैं। दरअसल, अपने ही बेटे की हत्या के बाद जब उसका शव लावारिस हालत में मिला, तब शरीफ ने संकल्प लिया कि अब कोई भी शव बेसहारा नहीं रहेगा। उनके इस अद्भुत सामाजिक कार्य को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2020 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा था। आज मोहम्मद शरीफ मानवता, करुणा और इंसानियत की जीती-जागती मिसाल बन चुके हैं। तहलका न्यूज़ चैनल के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!